छुट्‌टी के दिन भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस:शाम 7 बजे तक होगा काम, जनता की सुविधा बढ़ाने विभाग ने जारी किया आदेश

प्रदेश में रजिस्ट्री दफ्तर छुट्‌टी के दिन भी खुले रहेंगे। इसे लेकर विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। ये भी कहा गया है कि शाम 7 बजे तक काम किया जाएगा। वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ.पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज ही सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में कहा गया है कि मार्च के सार्वजनिक अवकाश के दिनों में रजिस्ट्री का काम जारी रहेगा। 25, 29, 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सरकार की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। सर्वर हो गया था डाउन
24 मार्च को रजिस्ट्री विभाग के सॉफ्टवेयर एन.जी.डी.आर.एस. (NGDRS) में तकनीकी समस्या आने के कारण सर्वर डाउन हो गया, जिससे कुछ समय के लिए रजिस्ट्री नहीं हो पाई। एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), पुणे करता है। बड़ी मुश्किल से सर्वर ठीक हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *