महामाया कारीडोर बनेगा, गणपति धाम गेट निर्माण को मंजूरी:निगम के MIC की पहली बैठक, राजमोहनी देवी भवन को ढहाकर बनाएंगे ऑडिटोरियम

अंबिकापुर नगर निगम की नई सरकार की पहली एमआईसी बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। महापौर मंजूषा भगत सहित परिषद् के सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित एमआईसी की पहली बैठक में 15 करोड़ की लागत से भव्य महामाया कॉरिडोर, 12 लाख रुपए से गणपति धाम के गेट के निर्माण का निर्णय लिया गया। राजमोहिनी देवी भवन को ढहाकर 1 हजार सीटर एसी ऑडिटोरियम का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। नगर निगम में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद पहली एमआईसी बैठक में घोषणापत्र के केंद्रित कई निर्णय लिए गए। महापौर मंजूषा भगत ने बताया कि MIC में 21 बिंदुओं पर चर्चा हुई। नगर निगम की नई सरकार द्वारा शहर के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कई निर्णय लिए गए हैं। भव्य एसी ऑडिटोरियम और मंगल भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। निगम MIC की बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय बंद किया जाएगा गार्बेज कैफे
नगर निगम को स्वच्छता प्रबंधन के मामले में पहचान दिलाने वाले गार्बेज कैफे को नगर निगम ने बंद करने का निर्णय लिया है। प्रतीक्षा बस स्टैंड में प्लास्टिक देने पर खाना और नाश्ता देने का प्रावधान किया गया है। मेयर मंजूषा भगत और लोनिवि प्रभारी मनीष सिंह ने कहा कि पिछली निगम सरकार द्वारा गार्बेज कैफे की स्थापना दिखावे के लिए की गई थी और वर्तमान में इसकी कोई उपयोगिता नहीं है। बैठक में ये रहे मौजूद
एमआईसी की बैठक में नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप, एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, जितेन्द्र सोनी, ममता तिवारी, अनिता रविन्द्र गुप्त भारती, सुशांत घोष, प्रियंका विकास गुप्ता, विपिन कुमार पाण्डेय, रविकांत उरांव, श्वेता गुप्ता, विशाल गोस्वामी सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *