सिरोही एसपी अनिल कुमार ने गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग की सिरोही और आबू रोड यूनिट को सिरोही एसपी कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिरोही एसपी ने बताया कि राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार सार्वजनिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, मॉल, पार्क, बस स्टैंड, भीड़भाड़ वाले स्थान एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़, छींटाकसी, चेन स्नेचिंग एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की प्रभावित रोकथाम एवं महिला बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा उनकी सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलियम यूनिट का गठन किया गया है। सिरोही जिला मुख्यालय से सिरोही और आबूरोड में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट कार्यरत रहेगी। जिसका संपूर्ण पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभु दयाल धनिया करेंगे। सहायता केंद्र में सिरोही मुख्यालय पर उप निरीक्षक कमल और आबूरोड में माया पंडित को नियोजीत किया गया है। सिरोही कालिका पेट्रोलिंग यूनिट में महिला कॉन्स्टेबल इंदिरा, रुक्मणी, नौरंगी, बसंती तथा आबू रोड यूनिट में सुलोचना, कमला, सोनिया और सुगना कार्यरत रहेगी।


