पेमेंट पेंडिंग, बिजली ठेकेदारों ने सीई ऑफिस में लगा दिया ताला

काम के बाद भी 2 साल से भुगतान नहीं होने पर नाराज संभाग भर के बिजली ठेकेदारों ने सीएसपीडीसीएल तिफरा के चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया। ठेकेदारों ने जमकर हंगामा मचाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। ठेकेदारों ने कहा कि बार-बार मांग के बाद भी भुगतान नहीं किए जाने पर वे कार्यालय का घेराव करने मजबूर हो गए हैं। इधर घेराव करने से अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोग अफसरों से मिल भी नहीं पाए। बिजली विभाग के ठेकेदारों के अनुसार पिछले दो साल से उन्हें कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। इसके विरोध में सोमवार को बिजली ठेकेदार संघ ने तिफरा बिजली विभाग का घेराव कर दिया। उन्होंेने अफसरों से कहा कि हर विषम परिस्थिति में ठेकेदार काम करते हैं। आंधी-बारिश में कही खंभा गिर जाए या ट्रांसफार्मर उड़ जाए तो बिना किसी निविदा के ठेकेदार अधिकारियों के आदेश पर कार्य करते हैं, लेकिन विभाग के अ​िधकारी काम करने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान नहीं करते। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से ठेकेदारों को अ​ार्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के चलते रीजन भर के ठेकेदारों ने आज सीएसपीडीसीएल के तिफरा स्थित कार्यालय का घेराव किया। ठेकेदारों ने मेन गेट पर ही ताला लगा दिया। इससे अधिकारी-कर्मचारी ही नहीं आम लोग भी परेशान रहे। विरोध, हंगामे के कारण घंटों बाद चीफ इंजीनियर ठेकेदारों के पास आए और कहा कि रीजन के सभी इंजीनियरों की मीटिंग लेकर समस्याओं निराकरण पर चर्चा की जाएगी। चीफ इंजीनियर के आश्वासन के बाद ठेकेदारों ने ताला खोला। शाम 4 बजे से एसई सुरेश जांगड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर स्तर पर तीन-तीन दिन में बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें। ठेकेदारों को पिछले एक-दो साल का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके चलते उन्होंने कार्यालय का घेराव किया था। उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। – सुरेश जांगड़े, एसई, सीएसपीडीसीएल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *