यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18105/ 18106 राउरकेला-जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस के पारंपरिक रेक को एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित गया है। ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 27 मार्च से पारंपरिक रेक के स्थान पर एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित होकर राउरकेला से चलेगी। ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 28 मार्च से एलएचबी कोच वाली रेक जयनगर से चलेगी। इन ट्रेनों मेंजनरेटर यान का 1 कोच, एसएलआरडी का 1, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 7 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 और एसी 2-टियर का 1 कोच, कुल 17 कोच होंगे। संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस में एसी 3 का एक कोच बढ़ा ट्रेन संख्या 15028/ 15027 गोरखपुर- संबलपुर -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में वातानुकूलित 3-टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस में एक से 30 अप्रैल तक और ट्रेन संख्या 15027 में 3 अप्रैल से 2 मई तक उपरोक्त कोच लगेगा।


