प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू मंगलवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस ने अप्रैल, मई और जून के लिए 24 जिलों में 25 वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति किया है। रांची ग्रामीण के लिए शहजादा अनवर, रांची महानगर के लिए बन्ना गुप्ता, लोहरदगा के लिए डॉ. राजेश गुप्ता, गुमला के लिए बंधु तिर्की, सिमडेगा के लिए रमा खलको, खूंटी के लिए योगेंद्र साव, हजारीबाग के लिए जलेश्वर महतो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। जीपी पटेल को गिरिडीह, धीरज प्रसाद साहू को चतरा, प्रदीप तुलस्यान को चतरा, अशोक चौधरी को धनबाद, बादल पत्रलेख को बोकारो, अनवर अहमद अंसारी को कोडरमा, विनय सिंहा दीपू को पलामू, सतनारायण सिंह को गढ़वा, भीम कुमार को लातेहार, बलजीत सिंह बेदी को पूर्वी सिंहभूम, डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू को पश्चिमी सिंहभूम, रामाश्रय प्रसाद को सरायकेला-खरसावां, बृजेंद्र प्रसाद को दुमका, मणिशंकर को साहिबगंज, श्यामल किशोर सिंह को गोड्डा, अजय दुबे को देवघर, सुल्तान अहमद खान को पाकुड़ और केएन त्रिपाठी को जामताड़ा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।


