मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने विनय… दी बधाई

भास्कर न्यूज | लातेहार ब्लड बैंक लातेहार के लैब टेक्नीशियन विनय कुमार सिंह ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। रांची में हुई बैठक में एसोसिएशन की झारखंड इकाई का गठन हुआ। इसमें मनोज कुमार सिंह, मोहन लाल और मनोज कुमार को स्टेट कन्वेयर बनाया गया। सुबोध कुमार, विजय शंकर, टिकेश्वर कुशवाहा और राघव कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। जबकि, कमलेश कुमार को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली। सह सचिव पद पर जगन्नाथ प्रसाद महतो, केश्वर कुमार मिश्रा, नवीन रंजन, संतोष कुमार मंडल, नवीन कुमार गुप्ता, राना चंदन सिंह और निरंजन कुमार को नियुक्त किया गया। रवि शंकर सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष बने, जबकि रामचंद्र सेठ और जुनैद अंसारी को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। आईटी सेल प्रभारी विवेक कुमार सिंह और सुधांशु रंजन भारती बनाए गए। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अनुज कुमार झा और संतोष कुमार को दी गई। बैठक में एसोसिएशन के स्टेट इलेक्शन ऑफिसर सुनील कुमार मिश्रा मौजूद रहे। इधर, विनय कुमार सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र कुमार सिंह, जोनल सचिव रामाशीष सिंह, मंटू कुमार नाग, राजीव कुमार, दिनेश कुमार समेत झारखंड के लैब टेक्नीशियन और अन्य मेडिकल स्टाफ ने बधाई दी है। ज्ञात हो कि विनय कुमार सिंह ऑल इंडिया ब्लड बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *