ओलावृष्टि से फसल बर्बाद, मुआवजा देने की मांग

भास्कर न्यूज | लातेहार पिछले दिनों जिले भर में हुई ओलावृष्टि और आंधी से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। नुकसान को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी व कांग्रेस एसटी मोर्चा के अध्यक्ष अजित पाल कुजूर ने जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की। पंकज ने कहा कि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। जिला प्रशासन को बिना देरी किए किसानों को मुआवजा देना चाहिए। जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह ने बताया कि फसलों के नुकसान का आकलन शुरू हो चुका है। विभाग किसानों के प्रति पूरी तरह सजग है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *