हैदरनगर | हैदरनगर थाना पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर 14 पशुओं को मुक्त कराया है। यहां भाई बिगहा के समीप हड्डीखाना के पास रविवार की देर शाम थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांश शुक्ला व दंडाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार तस्करों में ताहा मो. साल्दीन पिता गुड्डू कुरैशी, तन्हा अदनान पिता फिरोज अहमद और मुदस्सर हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हैदरनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाई बिगहा के समीप कुछ पशुओं को अवैध रूप से काटने की योजना बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस दिव्यांश शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की और मौके पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तीनों तस्करों को धर दबोचा। साथ ही 14 मवेशियों को भी बरामद किया। साथ ही हड्डीखाना से खून युक्त मांस बरामद किया । इस वारदात के बाद चालक ने मोबाइल फोन से रामाशीष सिंह को सूचना दी। उन्होंने आसपास के सभी थाना पुलिस को जानकारी देकर वाहन से अपने लोगों के साथ घटनास्थल की ओर निकले। रास्ते में उन्हें दो संदिग्ध दिखे, जिन्हें पकड़ लिया गया। फिर लुटेरों का पीछा करने पर आगे जा रही लूटी गई स्कॉर्पियो सिलदाग गांव के पास पलट गई। उसमें से भाग रहा एक लुटेरे को दौड़ा कर पकड़ लिया गया और मौके पर पहुंची छतरपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए लुटेरों ने पुलिस को बताया कि हम सभी चारों लोग एक ही बाइक से लूट की घटना को अंजाम देने आए थे। गिरोह का सरगना बीच रास्ते में ही बाइक सवार दो लुटेरों को साथ लाने के लिए कहकर उतरकर भाग निकला था। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि लुटेरे पहले स्कॉर्पियो लेकर औरंगाबाद की ओर भागे थे, लेकिन पुलिस की दबिश और टोल नाका पर पकड़े जाने के डर से बाईपास हाइवे से होते हुए मेदिनीनगर की ओर मुड़ गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो पलट गई। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों लुटेरों को जेल भेज दिया है। भास्कर न्यूज | छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बटाने डैम जानेवाली सड़क पर धोबीडीह गांव के समीप से रविवार की देर शाम स्कॉर्पियो लूट कर भाग रहे तीन लुटेरों को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उनका सरगना फरार हो गया है। पकड़े गए लुटेरों में छतरपुर थाना क्षेत्र के जंघवल गांव निवासी स्व महादेव यादव का पुत्र प्रवेश यादव व बाघामाड़ा के बलराम मिस्त्री का पुत्र दीपक विश्वकर्मा और पीपरा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव निवासी रामावतार यादव का पुत्र नागेन्द्र कुमार यादव शामिल है। उनके पास से पुलिस ने लूटी गई स्कॉर्पियो, एक बाइक, चार मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद किया है। तीनों ने वाहन लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरोह के सदस्यों व सरगना के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार को श्रेया स्टोन के प्रोपराइटर सह व्यवसायी रामाशीष सिंह के बर्थ डे पर उनके पैतृक गांव महुअरी में प्रीतिभोज का आयोजन था। दावत के लिए उनका चालक और कुक खाने की सामग्री लेकर स्कॉर्पियो जेएच03डब्ल्यू 9999 से देर शाम महुअरी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक सवार दो लोग आए और टोह लेते हुए आगे निकल गए। फिर लौट कर स्कॉर्पियो को ओवरटेक कर आगे जाकर बाइक को सड़क पर गिरा दिया। जिससे चालक को स्कॉर्पियो रोकनी पड़ी। इसके बाद अन्य दो लुटेरे भी आ गए और चालक से चाबी छीन ली। चालक और रसोइया ने शोर मचा कर एक घर में मदद मांगी, लेकिन लुटेरों ने खुद को टीपीसी नक्सली बताते हुए घर जलाने की धमकी दी तो वह व्यक्ति डर कर अंदर चला गया। इसके बाद दो लुटेरे स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। स्कॉर्पियो सिलदाग गांव के पास पलट गई, एक को मौके से पकड़ा


