कुजू | एसआरयू रांची रोड (बीआरएल) के दर्जनों ठेका श्रमिकों ने सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के औद्योगिक विभाग के विधायक प्रतिनिधि नरेश प्रसाद साहू का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही ठेका श्रमिक ने मजदूरों के हित में कार्य करने, क्षेत्र का विकास करने का आग्रह किया। इस पर साहू ने आश्वस्त कराया कि की वह निश्चित तौर पर उनके कार्यों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं मजदूरों ने विधायक प्रतिनिधि बनने के खुशी में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। मौके पर इंदरलाल यादव, अविनाश, अशोक प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, विनोद यादव, राजेश प्रसाद, ओमप्रकाश, पप्पू राम, ध्रुव कुमार, संजय, अंजू कुमारी, अनिता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, प्रमिला देवी, बासो देवी, अश्रेन खलखो, राहुल यादव, शनि राम, किशोरी प्रसाद, अंकुश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहर के बाजारटांड़ स्थित किड्स वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा की रिजल्ट जारी करने के िलए समारोह का आयोजन किया गया। इसका विधिवत शुभारंभ कुशवाहा विकास समिति सह कुशवाहा भवन रामगढ़ के नये अध्यक्ष शिवचंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि भीम कुमार कुशवाहा और सम्मानित अतिथि कोषाध्यक्ष अनिल कुशवाहा ने किया। इससे पूर्व विद्यालय के निदेशक आनंद कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत फूलों का गुच्छा देकर किया।


