भास्कर न्यूज|रामगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना को लेकर डीसी चंदन कुमार ने सोमवार को समाहरणालय के सभागार में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा के बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के तहत लंबित योजनाओं की जानकारी ली। लंबित आवासों को स्वीकृति देने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने पदाधिकारियों को दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं के तहत अयोग्य के लाभुको को चिह्नित कर प्राथमिकता सूची के अनुसार लाभ देने का निर्देश दिए।


