स्वीकृत योजनाओं को जल्द पूरा कराने का दिया िनर्देश

भास्कर न्यूज | पतरातू पीटीपीएस न्यू मार्केट के अपर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में व्यवसायियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि यथाशीघ्र न्यू मार्केट व्यवसायियों की एक समिति गठित की जाए। व्यवसायियों ने कहा कि बिना संगठन के यहां बाजार में दुकानदारों को कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यदि कोई निर्णय सामूहिक रूप से लेना हो तो इसमें काफी परेशानी आती है और व्यवसायी असमर्थ हो जाते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च को रात 9 बजे पुनः बैठक की जाएगी। जिसमें सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय न्यू मार्केट के सभी व्यवसायियों के लिए मान्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि निर्मल जैन और संचालन राहुल सिंह ने किया। मौके पर अवधेश चौरसिया, संटू सिंह, अरुण शर्मा, महावीर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीपक कुमार, शंभू ठाकुर, अभय सिंह, रोहित सिंह, प्रियांशु, मिथिलेश कुमार, मनीष कुमार, लक्की आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज | रामगढ़ जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को डीसी चंदन कुमार ने जिले में संचालित अनाबद्ध निधि, पर्यटन विकास और डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डीसी ने डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही समयानुसार योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। जिला अनाबद्ध निधि और डीएमएफटी के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी ने अब तक हुए कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। सभी सहायक अभियंता को योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करने का निर्देश भी दिए। पर्यटन विकास की दिशा में चल रहे योजनाओं की समीक्षा के क्रम में डीसी ने पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *