फेस्टिवल सीजन पर बाजार में रौनक, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी

प्रदीप राज|रामगढ़ फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। रामनवमी, सरहुल, चैती दुर्गा पूजा, छठ पूजा, ईद और शादी की तैयारी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। त्योहारों पर खरीदारी के लिए की लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है। लेकिन, शहर की ट्रैफिक प्लान नहीं होने के कारण सड़क जाम की समस्या बढ़ गई है। न पार्किंग स्थल, न गाड़ियों के लिए रूट और न ही नो एंट्री का समय तय है। ऐसे में शहर के मुख्य सड़क गोला रोड, लोहार टोला, नेहरू रोड व मेन रोड में घंटों सड़क जाम लग रही है। वहीं, शहर के लिंक रोड में भी सड़क जाम की समस्या बनी हुई है। जल्द ट्रैफिक प्लान नहीं बना तो जाम त्योहार की रौनक को कम कर सकता है। शहर के अधिकतम भीड़ भाड़ वाले इलाकों में बाजारटांड, चट्टी बाजार, गोलपार, थाना चौक,मेन रोड व लोहार टोला है। यहां, खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ अधिक होती है। इन जगहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बार सामाजिक सौहार्द ऐसा है कि तीन पर्व साथ में मनेगी। संभावित 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। वहीं, रामनवमी को लेकर 1 अप्रैल को मंगला शोभायात्रा निकलेगी। 4 अप्रैल को सरहुल महोत्सव पर सरहुल जुलूस निकलेगी। चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पूजा भी होगी। कहा जाए तो शहर में चहुंओर खुशियां बिखरेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *