लुधियाना|थाना डिवीजन नंबर 6 के इलाके कलसियां गली के नजदीक लगने वाली सब्जी मंडी के निकट कपड़े में लिपटा बच्चे का भ्रूण मिला। एक सब्जी विक्रेता ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। यह भ्रूण यहां किसने फेंका, इसके लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। डेरा कलसियां के नजदीक रहने वाले प्रभजोत सिंह का कहना है कि उसका वहां एक प्लॉट है जिसमें वह सब्जी मंडी लगाता है। उनका कहना है कि वह मंडी लगाने की तैयारी कर रहा था, तभी उन्होंने बिजली ट्रांसफार्मर के निकट कपड़े में लिपटा बच्चे का भ्रूण देखा। उसने इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी।


