श्री माछीवाड़ा साहिब|सरहिंद नहर के गढ़ी पुल के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दविंदर सिंह निवासी सलेम टाबरी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी अनीता घायल हो गई। अनीता ने पुलिस में बयान दर्ज कराया कि वह और उनका पति बाइक पर आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब दर्शन करने गए थे। गुरु घरों के दर्शन करने के बाद लुधियाना लौट रहे थ। सरहिंद नहर के किनारे गढ़ी पुल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। अनीता ने कार का नंबर नोट कर लिया। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।


