चांद सिनेमा पुल का 80% काम पूरा, जल्द दौड़ेगा ट्रैफिक

लुधियाना| चांद सिनेमा पुल पर जल्द ही ट्रैफिक दौड़ता नजर आएगा। इस पुल का 80% काम पूरा हो चुका है। 2018 में चांद सिनेमा पुल के नीचे से ईंटें खिसकने लगी थी। इसलिए पुल के नए सिरे से निर्माण की मांग उठने लगी थी। चांद सिनेमा पुल को तोड़ने के बाद अब वहां पर नए सिरे से पुल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 9 करोड़ इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूर हुए थे। पुल को बनाने का काम नगर निगम की जगह पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपा गया था। विधानसभा कमेटी की मीटिंग में इस पुल के न बनने का मुद्दा भी उठा था। आप विधायक मदनलाल बग्गा ने बताया कि पुल पर जल्द ट्रैफिक शुरू होगा। अफसरों को इसे शुरू करने के लिए निर्देशित किया है। गौर हो कि इस पुल से रोजाना 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *