नवनिर्वाचित महिला पार्षद को किया गया सम्मानित

भास्कर न्यूज| कोंडागांव नगर पालिका चुनाव में विकास नगर वार्ड से राधा साहू पार्षद पद के लिए भारी मतों से विजय हुई। राधा साहू पूर्व में शिक्षिका एवं पूर्व प्राचार्य डीएस साहू की धर्म पत्नी हैं। रविवार को विकास नगर गार्डन में बने मंदिर में रामायण भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विकास नगर वार्ड के लोग भी पहुंचे। अंजना महिला मंडली की महिलाओं ने कहा राधा साहू के पार्षद मनोनीत होने पर अधिक प्रसन्न हैं। इसलिए हिन्दू नारी जागरण अपने महिला मानस मंडली की ओर से भव्य स्वागत किया। मंडली की अध्यक्ष रेखा साहू ने कहा सभी महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़‌कर, राष्ट्र, समाज, धर्म के हित में कार्य कर रही हैं। आज हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं कि हमारे बीच की ही एक महिला ने पार्षद के पद से अपनी नई राजनीत पारी और समाज सेवा करने से की है। हम सब महिलाएं कदम से कदम मिलकर राधा साहू के साथ हैं उम्मीद भी करते हैं जिस आशा और विश्वास से लोगों ने अपने वार्ड का पार्षद चुना है वो उस पर खरा उतरेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *