टीकाकरण करने स्कूल गई थी, कोंडागांव की तरफ जाते गाड़ी से हादसा

भास्कर न्यूज | बेनूर नारायणपुर से कोंडागांव तरफ जा रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने ग्राम पंचायत बेनूर निवासी स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य कर्मचारी किसनतिन शोरी उम्र 55 वर्ष अपने शासकीय कार्य से ग्राम गुलूमकोडो स्कूल में बच्चो का टीकाकरण करने गई हुई थी। टीकाकरण कार्य पूरा होने के बाद अपने गृहग्राम बेनूर अपने निजी स्कूटी से सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे के बीच घर आ रही थी। बेनूर बसस्टैंड चौक मुड़ रही थी इसी दौरान पीछे से तेज रफ़्तार टिप्पर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मारी व अपने चपेट में ले लिया जिससे किसनतिन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बेनूर थाना प्रभारी सुदर्शन सिंह ध्रुव घटना स्थल पहुंचकर टिप्पर चालक को अपने गिरफ्त में ले लिया व टिप्पर को भी जब्त कर लिया। शव को पीएम के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोश में सड़क पर उतरे और सड़क पर ट्रकों व टिप्परों को करीब आधे घंटे तक जाने नहीं दिया। इसके बाद बेनूर थाना प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा ग्रामीणों को समझाकर सड़क पर गाड़ियों का आवगमन शुरू करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *