कांेडागांव| माकड़ी पुलिस ने 10 सितंबर 2024 को दर्ज हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । पीड़ित महीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका ट्रैक्टर, जो छत्तीसगढ़ शासन के पीएचई विभाग द्वारा ग्राम करमरी में चल रहे निर्माण कार्य स्थल पर खड़ा था रात में चोरी हो गया। पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग की मदद से आरोपियों का पता लगाया। आरोपी आर्यन पटेल को रायपुर के नवापारा से और उसके साथी महेंद्र सिन्हा को गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर से गिरफ्तार किया गया।


