ब्रह्मकुमारीज ने नपं प्रतिनिधियों का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | कांकेर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय जिला कांकेर की शाखा द्वारा नगर पंचायत चारामा के दुर्गा मंच बस स्टैंड में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी 15 वार्ड के पार्षदों को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 12 वार्ड के पार्षद, कविता साहू, गीतेश्वरी सोनकर, रजनी यादव, जगदीश्वर साहू, तुलसी कुंजाम, लोकेश सोनकर, संतोष ओझा, संदीप मेश्राम चंद्रिका देवांगन, कमलेश सेन, उत्तम साहू, मंजू सोनकरऔर अध्यक्ष भुवनेश्वर नागराज उपस्थिति हुए। सभी का सम्मान कांकेर जिला प्रमुख बीके रामा, सहयोगी साथी बीके कृष्णा, चारामा की संचालिका बी के यूस ने तिलक, बैज, पुष्प, मोमेंटो, पट्टे श्रीफल से किया। सभी को सहज राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान का निशुल्क लाभ लेने के लिए ईश्वरीय केंद्र में आमंत्रित किया। अध्यक्ष नागराज ने सभी पार्षद की तरफ से आश्वासन दिया हम अपना काम बहुत अच्छे से करेंगे और जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे। सबकी ओर से सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा हर बारी ब्रह्मकुमारीज की ओर से नवनिर्वाचित नगर पंचायत सदस्यों का सम्मान इसी प्रकार से किया जाता है, संस्था बहुत अच्छा काम कर रही है। इस उत्तम कार्य के लिए किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो हम अवश्य करेंगे। वार्ड 13 के पार्षद उत्तम साहू ने कहा यह गर्व की बात है कि 13 नंबर वार्ड में ही सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है और वहां मां दुर्गा की मंदिर है। शासकीय अस्पताल है, संस्था का केंद्र है। आज के समय में, जीवन में तनाव बहुत है और सभी को शांति की आवश्यकता है। मैं अवश्य समय निकालकर लाभ लूंगा, ताकि हम अपना काम बहुत अच्छे से कर सकेंगे। इस अवसर पर देव साय देवांगन, अजीत कंवर, कृष्ण देवांगन, नारद मंडावी, अविनाश, डॉ. एसआर चंद्राकर, बीआर साहू, राजेंद्र साहू, अंजू द्विवेदी, रितु वर्मा, यमुना, दुर्गा, उर्मिला देवांगन, पंचमी, हेमलता साहू, श्वेता चंद्राकर, भानुमति धामडे, सुरेश साहू, आदि ने पुष्प हार द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद शासकीय अस्पताल के पीछे संस्था प्रांगण में,एक और कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद उत्तम साहू ने शिव ध्वजा रोहण किया। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था की अजीत कंवर ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *