सुकमा| मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि लंबे समय से आरोपी बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलवाने के नाम पर झांसे में लेता और उनसे मोटी रकम ऐंठ लेता। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 अप्रैल 2022 को मड़कम सोना से साल 2020 से 2021 तक अलग-अलग तारीखों में आरोपी महासमुंद निवासी अरूण कुमार ढिढी व कृतलाल धीवर ने मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर चेक व नगद करीब 9 लाख रूपए ऐंठ लिए। बाद में पुलिस में दर्ज शिकायत के बाद एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर आरोपियों की पतासाजी के लिए उसे रवाना किया गया। सुकमा टीआई शिवानंद तिवारी व स्टाफ आरोपियों की पतासाजी कर ही रही थी कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर कृतलाल धीवर को पिथौरा से पकड़ा गया, पूछताछ में आरोपी ने पैसे लेने की बात स्वीकार की।


