कांकेर| जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर व आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार व स्वरोजगार से जोडने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पखांजूर में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (डोमेस्टिक) के 40 सीट के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाना हैं। इसके लिये 27 मार्च को सुबह 11 बजे से संस्था में काउंसलिंग आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास के साथ अंकसूची की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड व अन्य डॉक्यूमेंट लाने होंगे।


