38 शख्सियतों को भास्कर इमर्जिंग स्टार अवॉर्ड:समाज सेवा, शिक्षा-स्वास्थ्य और राजनीति के क्षेत्र में हासिल किया खास मुकाम

समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, उद्योग-व्यापार समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रदेश की 38 शख्सियतों को दैनिक भास्कर इमर्जिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव रहे। यह अवॉर्ड ऐसे लोगों को दिया गया, जिन्होंने अपनी जिद, जुनून और जज्बे से एक खास मुकाम हासिल किया है। इस मौके पर दैनिक भास्कर के बिजनेस हेड छत्तीसगढ़ देवेश सिंह, स्टेट एडिटर शिव दुबे, स्टेट एडिटर (ईएमएम) परीक्षित त्रिपाठी, सैटेलाइट हेड छत्तीसगढ़ (एड सेल्स) प्रवीण नेमा, रायपुर यूनिट हेड अमृतांशु उपाध्याय और रायपुर एडिटर हर्ष पांडेय मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने भी दी बधाई डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का सम्मान दैनिक भास्कर ने किया है। निश्चित रूप से यह जो हमारे छत्तीसगढ़ के गौरव हैं। भास्कर के इन प्रयासों की मैं सराहना करता हूं और बधाई देता हूं। सभी छत्तीसगढ़ के इमर्जिंग स्टार को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं । इन्हें दिया जाता है इमर्जिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड इमर्जिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड ऐसे लोगों को दिया जा रहा है, जो ना केवल अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज को सकारात्मक दिशा में ले जा रहे हैं बल्कि वे दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *