चतरा की टंडवा थाने की पुलिस ने बिहार-यूपी के 9 चोरों को रंगेहाथ पकड़ा है। सभी हजारीबाग-टंडवा बाइपास रोड से जलापूर्ति योजना की पाइप चोरी कर रहे थे। पुलिस ने चोरों के साथ-साथ एक छह चक्का ट्रक, एक स्कॉर्पियो और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के नीतीश कुमार साहू और दिलीप कुमार शामिल हैं। वहीं धनबाद से संतोष कुमार भुइयां, अजय कुमार, विक्रम कुमार, जितेंद्र कुमार, चुन्नु यादव, राजेश भुइयां और छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी बिहार के रहने वाले हैं। जेल भेजे गए सभी अपराधी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी बाइपास में पुल के किनारे रखी जलापूर्ति योजना की पाइप को ट्रक में लोड कर रहे थे। जब पुलिस ने उनसे पाइप लोड करने के कागजात मांगे तो वे नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस को शक हुआ और उन्हें थाने ले जाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पाइप चोरी करना कबूल कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ टंडवा थाने में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


