भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने सोमवार को गोमिया अंचल के राजस्व उप निरीक्षक ललन कुमार को उनके आवास से घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। वे पंजी-2 में ऑनलाइन सुधार के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई। गिरफ्तार हलका कर्मचारी ने एक रैयत से नाम सुधारने और ऑनलाइन करने के एवज में एक लाख रुपए की मांगी थी, जिसे वह देने में असमर्थ था। परेशान रैयत ने इसकी सूचना धनबाद एसीबी टीम को दी। एसीबी ने पहले मामले की जांच की। भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप आरोप सही पाए जाने के बाद रणनीति बनाकर राजस्व उप निरीक्षक को पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में कामयाब रही। एसीबी टीम की इस कार्रवाई से गोमिया अंचल के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप है। इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद थाना कांड संख्या 3/25, धारा-7 भ्रनि संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया कि परिवादी ने गोमिया अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक ललन कुमार के द्वारा ऑनलाइन पंजी 02 में पिता का नाम सुधार करने के एवज में एक लाख की मांग की जा रही है।


