संगरूर में शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 23.81 लाख ठगे:एक साल में 25-30 बार लेनदेन, वॉट्सऐप ग्रुप में बताए फायदे के तरीके

पंजाब के संगरूर जिले में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 23.81 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पीड़ित को झांसे में लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। लहरागागा क्षेत्र के रहने वाले मंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले उन्होंने एक वॉट्सऐप ग्रुप ज्वाइन किया था। ग्रुप में शेयर मार्केट से पैसे कमाने के तरीके बताए जाते थे। ठगों ने उन्हें एमएसजीएल मॉर्गन प्रो नाम का एप डाउनलोड करवाया। मंजीत सिंह ने एक साल में 25-30 बार लेनदेन किया और कुल 23 लाख 81 हजार 500 रुपए ट्रांसफर कर दिए। कई जगह से ऑपरेट करते हैं आरोपी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत कौर ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अलग-अलग स्थानों से ऑपरेट करते हैं। पुलिस ने लोगों से की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें। किसी भी तरह के पैसा दोगुना करने, लॉटरी या ऐप पर पैसे ट्रांसफर करने के झांसे में न आएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *