गौरेला में फर्जी सिम बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:ग्राहकों की पहचान से जारी कर रहे थे सिम, पुलिस ने लोगों से की यह अपील

छत्तीसगढ़ के गौरेला पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में दो सिम व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहकों की पहचान पत्र का गलत इस्तेमाल कर फर्जी सिम कार्ड जारी कर रहे थे। मामला गौरेला थाना इलाके का है। गिरफ्तार आरोपियों में उमाशंकर चक्रधारी (33) और मोहनीश श्रीवास्तव (22) शामिल हैं। उमाशंकर पुराना गौरेला में मोबाइल की दुकान चलाता है। मोहनीश अहिरान टोला का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और टेलीकॉम एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से एक्शन छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक नवीन बोरकर और साइबर सेल की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के निरीक्षण में की गई। पुलिस ने की लोगों से यह अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल साइबर अपराध में हो सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल में दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *