प्रेमिका को परेशान करने पर दो लोगों की हत्या:अनूपपुर में नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले

अनूपपुर पुलिस ने मंगलवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। प्रेमिका को परेशान करने के विवाद में एक युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर दो लोगों की हत्या एक दिन पहले सोमवार को की थी। सोमवार सुबह 6 बजे पहला शव बरबसपुर से भोलगढ़ जाने वाले जंगल के रास्ते पर मिला। महुआ बीनने गए आशीष पाठक ने खून से सने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक रावेंद्र खांडे(23) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के धौराभाट खुर्द का रहने वाला था। इसी दिन चचाई थाना क्षेत्र के विजय ग्राउंड के पास जंगल में एक और शव मिला। जो रावेंद्र के साथी संजीत जांगड़े का था। ये छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लखनपुर का रहने वाला था। सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस पुलिस मृतक रावेन्द्र खाण्डे के मोबाइल नम्बर और रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुख्य आरोपी अश्वनी कोल तक पहुंची। प्रेमिका को परेशान करने पर युवक की हत्या आरोपी अश्वनी कोल विवेकनगर चचाई में रहता है और बिलासपुर के भार्गव अस्पताल में काम करने वाली कविता कोल से पिछले दो सालों से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों की पहचान एक रिश्तेदार के शादी में हुई थी। जो उसी भार्गव हास्पिटल बिलासपुर में रिसेप्शन पर काम करने वाले रावेन्द्र खाण्डे पिछले कुछ महीनों से कविता कोल को दोस्ती और प्रेम संबंधों का प्रस्ताव दे रहा था। जिसकी शिकायत कविता कोल ने अपने प्रेमी अश्वनी कोल से की। इससे अश्वनी कोल ने रावेन्द्र खाण्डे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और मोबाइल पर सम्पर्क कर रावेन्द्र को सोमवार शाम बिलासपुर से अनूपपुर बुलाया, जो अपने साथ संजीत जांगड़े को लेकर शाम करीब 06.30 बजे रेल्वे स्टेशन अनूपपुर पहुंचा। जहां अश्वनी कोल अपने नाबालिग साथी के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचा। दोनों को साथ में अनूपपुर नगर में घुमाते हुए बरबसपुर से भोलगढ वाले कच्ची पगडण्डा रास्ते पर ले जाकर ​​रावेन्द्र खाण्डे की फर्नीचर के काम में प्रयुक्त होने वाले हथियार से हत्या की। साथी संजीत जांगड़े ने बचाने का प्रयास किया, तो उसे भी धमका कर अपने साथ बाइक से लेकर विवेक नगर चचाई में विजय ग्राउंड के सामने सुनसान बांस के जंगल में ले जाया गया। यहां आरोपियों ने संजीत को भी मार डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *