चतरा पुलिस ने अंकित गुप्ता हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 20 मार्च की शाम जामा मस्जिद के पास हुई इस घटना में पुलिस ने मास्टर माइंड सुशांत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने घटना में प्रयुक्त चाकू और बांस का डंडा भी बरामद कर लिया है। एएसपी अभियान ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित एसआईटी की जांच में सामने आया कि यह मर्डर पुरानी रंजिश का नतीजा था। सरस्वती पूजा के दिन सुशांत, अंकित के मुहल्ले में किसी लड़की से मिलने गया था। इसी बात पर अंकित ने सुशांत और उसके साथियों की पिटाई की थी। 20 मार्च को सुशांत ने अंकित को पीटा था
इसी का बदला लेने के लिए सुशांत ने अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकित की 20 मार्च को जमकर पिटाई की थी। लाठी-डंडा व चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल अंकित की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घर का इकलौता चिराग था अंकित
अंकित घर का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया। पिता ठेला चला कर जीविकोपार्जन करते हैं। अंकित भी छोटे वाहन में ड्राइवर का काम करता था। शहर छोड़ने की तैयारी में थे सारे आरोपी
घटना में शामिल पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एएसपी ने बताया कि आरोपी शहर छोड़कर अंडर ग्राउंड होने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ लिया। सरस्वती पूजा के दिन लड़की से मिलने गया था सुशांत
अभियान एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार मर्डर का मास्टर माइंड सुशांत कुमार द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, सरस्वती पूजा के दिन वो किसी लड़की से मिलने अंकित के मोहल्ले में गया हुआ था। इधर, मोहल्ले वालों ने सुशांत को लड़की से मिलते हुए देख लिया। इसी बीच अंकित व उसका दोस्त वहां पहुंचा और सुशांत के साथ जमकर मारपीट कर दी। दोस्त और रिश्तेदार सुशांत को देते थे ताना
सुशांत द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, सरस्वती पूजा के दिन हुए मारपीट के बाद सुशांत को रिश्तेदार और दोस्तों द्वारा बार-बार यह कह कर शर्मिदा किया जाता था कि तुम बार-बार मार खाकर आ जाते हो। इस ताने को सुशांत बर्दाश्त न कर सका और आवेश में आकर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकित की हत्या का प्लान बना डाला। मारपीट में उपयोग किए गए सभी हथियार बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्वीकारोक्ति बयान एवं उनकी निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू और लाठी को बरामद कर लिया गया है। वहीं, अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हमला करने वाले आपस में सगे भाई
इधर, एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल सुशांत कुमार साव के अलावे उसके सगे भाई सुमित कुमार व सौरभ कुमार के साथ उसके चचेरे भाई मिलेश साव व विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ———————————- ये भी खबर पढ़िए चतरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या:हथियारबंद बदमाशों ने स्कूटी सवार को पीटा, रिम्स में मौत; आक्रोशित सड़क पर उतरे चतरा शहर में गुरुवार की रात एक 22 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मेन रोड के पास हथियारबंद अपराधियों ने दीभा मुहल्ला निवासी अंकित गुप्ता पर हमला कर दिया। अंकित अपनी स्कूटी से पुराना पेट्रोल पंप से घर लौट रहा था। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे रोका। उन्होंने लोहे के रॉड और अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर…


