मुख्यमंत्री मान एक हफ्ते में तीसरी बार लुधियाना पहुंचे:गर्ल्स कॉलेज में स्टूडेंट्स को दी डिग्रियां, बोले- लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को लुधियाना का दौरा किया। यह एक हफ्ते में उनका तीसरा दौरा है। मुख्यमंत्री ने सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति को अब तक पुरुषों का गढ़ माना जाता रहा है। अब समय आ गया है कि महिलाएं इस क्षेत्र में भी अपनी योग्यता साबित करें। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को डिग्रियां वितरित कीं। मान ने कहा कि शिक्षक प्रसन्न होते हैं जब उनके छात्र विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छूते हैं। उन्होंने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि वे आने वाले समय में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाएंगी। इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दो दिन तक लुधियाना में रहे थे। लुधियाना पश्चिम सीट पर जुलाई के अंत तक उपचुनाव होने की संभावना है। मुख्यमंत्री मान खुद इस उपचुनाव की कमान संभाल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *