पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मंगलवार को जनाधिकार महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जेपीआरए में पेसा के सभी प्रावधानों को जोड़ने के लिए जरूरी संशोधन और पेसा नियमावली की खामियों को सुधारने के विस्तृत प्रस्ताव को मांग पत्र के माध्यम से साझा किया। मंत्री ने प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनधिमंडल में दिनेश मुर्मू, एलिना होरो, जेम्स हेरेंज, जॉर्ज मोनिपल्ली, रिया तुलिका पिंगुआ व अन्य थे।


