रांची | सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में मंगलवार को किंडरगार्टन छात्रों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 छात्रों को प्रमाण पत्र और परिणाम प्राप्त दिए गए। समारोह में छात्रों के माता-पिता और शिक्षक भी शामिल हुए। छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत-नृत्य से अपनी खुशी जाहिर की। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्रों को बधाई दी।


