रांची | रांची जिला वॉलीबॉल लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। पहले सेमीफाइनल में मारवाड़ी युवक व्यायामशाला का मुकाबला ऑक्सीजन पार्क ए से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ऑक्सीजन पार्क बी और आरयूएसआरसीए की टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल मुकाबला दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।


