रांची | जूनियर डीपीएस, लाजपत नगर में नए एकेडमिक सेशन 2025-26 का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट व टीचर्स ने सभी नए एडमिशन लिए बच्चों और अगले क्लास में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को बधाइयां दीं। पुष्प वर्षा कर नए सेशन में सफलता के नए आयाम हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर मिलन जोशी ने छात्रों को पढ़ाई के साथ अपने इंटरेस्ट पर काम करने पर जोर दिया।


