खजूर से इफ्तार करना सुन्नत और ज्यादा अच्छा है : मौलाना असगर

रांची | रांची ईदगाह के इमाम मौलाना असगर मिसबाही ने कहा कि फलों में खजूर अल्लाह की बड़ी नेमत (खास) है। खजूर इंसानी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। युनानी आयुर्वेदिक अंग्रेजी मेडिसिन प्रैक्टिशनर व चिकित्सकों ने भी इस बात को माना है कि खजूर सेहत के लिए बहुत अच्छा फल है। खजूर शरीर के अंगों को मजबूती प्रदान करता है। खजूर के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, इस तरह हाजमे में ताकत की बढ़ोतरी होती है। मौलाना ने बताया कि रमजान से इसका ताल्लुक बहुत गहरा है। मुसलमान खजूर से इफ्तार करते हैं। पैगंबर (स.) की सुन्नत भी है खजूर से रोजा इफ्तार करना। आप खजूर से ही इफ्तार किया करते थे। खजूर न होने पर आप छुहारे से इफ्तार करते थे। इफ्तार रोजा खोलने को कहते हैं। इफ्तार किसी भी चीज से खोल सकते हैं, पानी, फल आदि। खजूर से खोलना ज्यादा अफजल (अच्छा) है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *