लूट व चोरी के तीन मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

लुधियाना| शहर के विभिन्न थानों की पुलिस ने देर रात लूट और चोरी की वारदातों में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दात, एक्टिवा, फोन और कई प्रकार के हथियार बरामद किए हैं। पहले मामले में थाना दुगरी की पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर आरोपियों को भाई हिम्मत सिंह नगर फाटक के पास दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजदीप सिंह, मनदीप सिंह, दीपक, राहुल कंग और करन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के समय उनके पास से एक्टिवा, फोन और दात बरामद हुए हैं। दूसरे मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक्टिवा बरामद की गई है। आरोपी की पहचान काका सिंह निवासी इस्लामगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। तीसरे मामले में थाना डिवीजन-8 की पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। इनकी पहचान ताहिर मुहम्मद और मुहम्मद इब्राहिम के रूप में हुई है। इनके पास से मोटरसाइकिल, फोन और कई तरह के हथियार बरामद हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *