रामनवमी शोभायात्रा 6 अप्रैल को

लुधियाना| श्री राम महोत्सव कमेटी दुगरी की ओर से श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में प्रथम विशाल शोभायात्रा 6 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है। शोभा यात्रा को लेकर चेयरमैन विभोर गर्ग, प्रधान शिवराम गुप्ता की अध्यक्षता में सूचना केंद्र खोले जा रहे हैं ताकि भक्तों को यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही शहर के गणमान्यों को निमंत्रण देने का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में पंजाब भाजपा मीडिया पेनालिस्ट राकेश कपूर को निमंत्रण दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *