भास्कर न्यूज |लुधियाना माधोपुरी इलाके में चोरी ने एक ही रात में मनी एक्सचेंजर और यूनिसैक्स सैलून की दुकानों के शट्टर तोड़कर लाखों की नकदी और कीमती सामान चुरा लिया है। घटना रविवार रात 3.15 बजे के करीब हुई है। चोरों ने पहले मनी एक्सचेंजर फिर सैलून की दुकान पर वारदात करते हुए कैश और कीमती सामान चुरा ले गए हैं। घटना का पता अगले दिन सुबह करीब 9 बजे चला। मामले में मनी एक्सचेंजर दुकानदार पारस ने बताया, उनकी दुकान न्यू माधोपुरी गली नंबर 5 में स्थित है, जहां वह मोबाइल रिपेयरिंग और बिजली बिलों की भुगतान सुविधा भी दी जाती है। आरोपी उनकी दुकान में रविवार रात करीब 3.15 बजे आए। जिन्होंने किसी नुकीली चीज़ से शट्टर को तोड़ दिया फिर दुकान के अंदर से अलग-अलग जगह पर रखा हुआ करीब 2 लाख से अधिक रुपए, मोबाइल, एक चांदी का कड़ा, कैमरा व 4 स्पीकर चोरी कर ले गए। आरोपी उसके बाद गली नंबर 15 स्थित यूनिसैक्स सैलून की दुकान पर गए। वहां पर भी सेम पैट्रन से दुकान के अंदर दाखिल हुए फिर गल्ले में रखे 30 हजार के करीब रुपए चोरी कर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें देखा गया कि दो युवकों एक बाइक पर आए है। जिन्होंने वारदात के समय मास्क पहन कर रखा है। दोनों आरोपी रविवार-सोमवार सुबह 3:15 बजे इलाके में आए। फिर पहले मनी एक्सचेंजर की दुकान के ताले तोड़े, वहां पर सिर्फ 20 मिनट में चोरी को अंजाम दिया। उसके बाद सैलून की दुकान से 30 हजार रुपए चोरी किए फरार हो गए। {दमोरिया पुल की तरफ भागे आरोपी: वहीं मामल में थाना डिवीजन-3 से जांच अधिकारी संतोख सिंह ने बताया,दोनों वारदातें एक ही ग्रुप के लोगों ने अंजाम दिया है। जिसके बाद वह बाइक से दमोरिया पुल की ओर फरार हो गए। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। इसलिए फ़िलहाल अज्ञात पर केस दर्ज किया है। जांच शुरू करते हुए दमोरिया पुल की तरफ के सीसीटीवी चैक किए जा रहे है। {लगातार दूसरे दिन हुई 2 दुकानों में चोरी: बता दें कि ये लगातार दूसरे दिन दो दुकानों में चोरी की घटना हुई है। इससे पहले घंटाघर निकट दो दुकानों की छतों को तोड़ कर लाखों की नकदी और महंगे जूते चुराए गए हैं। इस मामले में की जांच थाना डिवीजन-1 की पुलिस कर रही है। लेकिन घटना के दूसरे दिन भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं कर पाई है।


