भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर में जहां आए दिन लूट-चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं, वहीं एक युवा ने ईमानदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। 20 वर्षीय वंश सभरवाल, जो अपने काम पर जा रहा था, तभी रास्ते में एक बैग देखा। जब उसने बैग को खोला, तो उसमें डेढ़ लाख रुपए, कुछ खाली चेक और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। फिर वंश ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। मामले में एसीपी गुरदेव सिंह ने कार्रवाई की और बैग के मालिकों को मौके पर बुलाया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने वंश का धन्यवाद किया।


