मंजिंदर और मोहित को बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवॉर्ड मिला

लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) के दो पीएचडी स्कॉलर्स, मंजिंदर कौर और मोहित को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवॉर्ड मिला। यह सम्मेलन 21 और 22 मार्च को एनआईटी हमीरपुर में हुआ। दोनों स्कॉलर्स पीएयू के जूलॉजी विभाग की वरिष्ठ प्राणी वैज्ञानिक डॉ. निशा वशिष्ठ के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। मंजिंदर कौर को “भारतीय जंगली सूअर (सुस स्क्रोफा एल.) के ग्रामीण इलाकों में पारिस्थितिक और सामाजिक प्रभाव” विषय पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, मोहित को “क्विनेस्ट्रोल से उत्पन्न ऑक्सीडेटिव तनाव: महत्वपूर्ण अंगों की कार्यप्रणाली और पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य पर प्रभाव” विषय पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति का पुरस्कार मिला। पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल और पीजी स्टडीज के डीन डॉ. एमआईएस गिल ने दोनों स्कॉलर्स की उपलब्धि की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *