अमृतसर| गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। यह तब होती है जब पेट का एसिड भोजन नली में वापस चला जाता है। इससे सीने में जलन, खट्टी डकारें, गले में खराश, लगातार खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ईएमआई सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल अमृतसर के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मुनीर के अनुसार इसके मुख्य कारणों में तली-भुनी और मसालेदार चीजों का अधिक सेवन, धूम्रपान, शराब, मोटापा, जरूरत से ज्यादा चाय या कॉफी पीना, देर रात भोजन करना और तुरंत लेट जाना शामिल हैं। ईएमआई के सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अमृतसर के निदेशक डॉ. ऋषभ अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य सिर्फ इलाज देना नहीं, बल्कि लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना भी है। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीकों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है, जो मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने के लिए तैयार रहती है।


