शहीद भगत सिंह को समर्पित जागृति ‘वॉकथॉन’

अमृतसर| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शाखा अमृतसर की ओर से शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस को समर्पित एक जागृति ‘वाकेथलान’ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी डॉक्टर उपस्थित हुए। मौके सभी डॉक्टरों ने आईएमए हाल से एक वॉक का आयोजन किया तथा नौजवानों को निरोग रहने के लिए संदेश दिया गया कि वह अपने शरीर का ध्यान रखें और नियमित रूप से कसरत करें, दौड़ लगाए और नशे से दूर रहें, निरोग जीवन ही सही मायने में स्वस्थ जीवन है। इस मौके आईएमए अमृतसर के सेक्रेटरी डॉ. गुरविंदर सिंह ने कहा कि शहीदों के बताए मार्ग पर चलते हुए हर प्रकार की सामाजिक बुराई से दूर रहे यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *