जीएनडीयू में ‘जफरनामा’ पर विशेष व्याख्यान करवाया

अमृतसर| गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में श्री गुरु गोबिंद सिंह द्वारा लिखित ‘जफरनामा’ पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. करमजीत सिंह के मार्गदर्शन और पंजाबी अध्ययन विद्यालय के प्रधान डॉ. मनजिंदर सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता हार्वर्ड सिख सेंटर, कैम्ब्रिज के अध्यक्ष डॉ. हरप्रीत सिंह आनंद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने की। कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों का मुख्य उद्देश्य समाज को नए शोध से जोड़ना है। डॉ. हरप्रीत सिंह आनंद जैसे विद्वानों से इस तरह के शोध का अनुशासन सीखा जा सकता है। उनके ऑनलाइन पाठ्यक्रम “सिख धर्म इसके धर्मग्रंथों के माध्यम से 180 देशों से 50,000 से अधिक नामांकन हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *