प्रतिभा ऐसी कि डीसी 5 साल की बच्ची को अपनी कुर्सी पर बैठाकर बोलीं- देश का भविष्य ऐसा हो

भास्कर न्यूज |अमृतसर सरकारी स्कूलों में नए एडमिशन शुरू होने के बाद प्रशासन से लेकर शिक्षा विभाग दाखिला कराने के लिए अलग-अलग तरह से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वहीं सरकारी एलिमेंट्री पुतलीघर बेदी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा आनिया (5) इस पूरे मुहिम में एडमिशन को लेकर एक अलग अंदाज में बच्चों व उनके पैरेंट्स को जागरूक कर रही है। छात्रा के इस टैलेंट को देख डीसी साक्षी साहनी ने पैरेंट्स माता सालू शर्मा और पिता सुरेश गौतम को दफ्तर बुलाकर सम्मानित किया। वहीं बच्ची को डीसी की कुर्सी सौंपते हुए कहा कि आने वाला देश का भविष्य ऐसा होना चाहिए। डीईओ कंवलजीत सिंह, बीईओ दिलबाग सिंह व हेड टीचर मिनी शर्मा ने बताया कि अनन्या ने जब उनके स्कूल में एडमिशन लिया था, उस समय से ही मेहनती रही है। इतनी कम उम्र में जो भी बता दें सब याद हो जाता है। खेल व स्टडी में भी दूसरे बच्चों से आगे रहती है। एडमिशन अभियान को लेकर उसके भाषण ने हर किसी का दिल जीत लिया है। 5 दिन पहले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें अनन्या ने अपने भाषण से मौजूद दर्शकों को बताया कि सरकारी स्कूल के बच्चों में टैलेंट की कमी नहीं है। प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा व सुविधाएं दी जा रही हैं। उनके स्कूल में इतनी प्रतिभावान बच्ची पढ़ रही इसके लिए खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। डीसी साहनी ने कहा कि छोटी बच्ची ने यह साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ना गर्व की बात है। आने वाले समय में यह बच्ची देश का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर हेड टीचर रणजीत सिंह मौजूद रहे। आनिया ने कहीं ये बड़ी बात: ‘ जहां नफरतों के रंग हों, आपसी प्रेम हों और दिल में कुछ उमंग हों। जहां न सबकुछ पैसा हो, मेरे सपनों का भारत ऐसा हो।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *