भरावां ढाबा से श्री दरबार साहिब तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

भास्कर न्यूज| अमृतसर अतिरिक्त कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने श्री दरबार साहिब जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट का दौरा किया। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह, सेनिटरी इंस्पेक्टर तेजिंदर कुमार, सीवरेज विभाग के एसडीओ गुरप्रीत सिंह और क्वेस कॉर्प कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। अतिरिक्त कमिश्नर ने भरावां ढाबा से श्री दरबार साहिब तक सफाई और सीवरेज व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस धार्मिक स्थल पर रोज लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में हेरिटेज स्ट्रीट की सफाई का पुख्ता इंतजाम जरूरी है। सीवरेज विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया कि संबंधित स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। ताकि रोजाना किसी भी तरह की सीवरेज समस्या का तुरंत समाधान हो और श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। भरावां ढाबा से श्री दरबार साहिब तक हेरिटेज स्ट्रीट की सफाई, टाइलों की धुलाई और रास्ते में लगे मूर्तियों की देखरेख की जिम्मेदारी पंजाब टूरिज्म विभाग की है। टूरिज्म विभाग ने यह काम क्वेस कॉर्प कंपनी को सौंपा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *