अमृतसर| काले घनुपूर स्थित श्री राम बालाजी धाम मंदिर में 12 अप्रैल को श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर संचालक जगतगुरु स्वामी अश्नील जी महाराज के अनुसार सुबह 10 से लेकर रात तक मंदिर में भजन संकीर्तन होगा। जिसमें शहर की भजन मंडलीय बालाजी का गुणगान करेंगे। इसी दौरान 525 किलो का विशाल लड्डू बनाकर उसका भोग श्री बालाजी को लगाया जाएगा। जिसका प्रसाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा। इसी दौरान शहर के संत महात्मा और धार्मिक राजनीतिक पार्टियों के नेता पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद लेंगे।


