भास्कर न्यूज | कवर्धा नगर तहसील साहू संघ ने चैत्र कृष्ण पक्ष पापमोचिनी एकादशी पर मां कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। कवर्धा शहर और ग्रामीण इलाकों में साहू समाज के लोगों ने उत्साह के साथ आयोजन किया। सुबह प्रभातफेरी मंडली के साथ निकाली गई। जहां मां कर्मा की पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद साहू समाज के युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर नगर भ्रमण किया। साथ ही सत्यनारायण कथा और पूजा के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे-बाजे, धुमाल और डीजे के साथ रथ यात्रा में मां कर्मा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।


