भास्कर न्यूज | कवर्धा जिले के दानदाताओं द्वारा हर साल जबलपुर स्थित परमहंसी आश्रम में चावल दान किया जाता है। इस साल भी जिले के दानदाताओं ने बड़ी मात्रा में चावल दान किया है। जिसे वाहन से आश्रम भेजा गया। खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी चंद्रकिरण तिवारी ने बताया कि विगत 27 साल से यह प्रक्रिया जारी है। इस साल लगभग 95 क्विंटल धान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आश्रम में भेजा गया है। आश्रम में प्रतिदिन भंडारा होता है।


