साक्षरता: महिलाओं ने महा परीक्षा देने में दिखाई रुचि

दाढ़ी| जिले में प्रशासन और शिक्षा विभाग की देखरेख में रविवार को उल्लास साक्षरता परीक्षा हुई। इसमें शामिल होने के लिए अभियान चलाया गया। जिले के ग्रामीण इलाकों से 6567 महिला-पुरुषों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने वालों को शिक्षा विभाग ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। परीक्षा केंद्रों पर उत्साह और रोमांच का माहौल दिखा। अभियान में सास-बहू, देवरानी-जेठानी ने एक साथ बैठकर परीक्षा दी। एक मां ने परीक्षा दी तो बेटे ने पर्यवेक्षक बनकर परीक्षा ली। शासकीय प्राथमिक शाला पचभैया, विकासखंड बेमेतरा में सतवंतिन, सोनबाई, गनेशिया, सकुन, बिमला, जेठिया, प्रमिला, उषा, कचरी और कौशल्या ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में प्राचार्य खेमसिंह नेताम, प्रधान पाठक प्रेमलाल ध्रुव, मूलचंद साहू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *