CG बोर्ड 10वीं-12वीं के आंसरशीट की जांच आज से:मूल्यांकन के लिए 20 से 25 दिनों का टारगेट, मई में जारी किए जाएंगे रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की आंसरशीट की जांच आज से शुरू हो रही है। इसके लिए 36 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। कॉपियों की जांच के लिए 20 से 25 दिनों का टारगेट रखा गया है। इसके बाद रिजल्ट तैयार कर मई में नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। मूल्यांकन से इस बार 127 शिक्षकों को पिछले साल की गई लापरवाही के चलते इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इन शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और मूल्यांकन केंद्रों को भेज दी गई है, ताकी इनकी ड्यूटी ना लगाई जाए। दो चरणों में होगी आंसरशीट की जांच पहले चरण का मूल्यांकन 26 मार्च से सभी मूल्यांकन केन्द्रों में शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। जबकि दूसरे चरण के लिए 4 अप्रैल से 17 अप्रैल तक का समय रखा गया है। इस बार बोर्ड परीक्षा में 5.71 लाख छात्र शामिल हुए- 20-25 दिन में मूल्यांकन, मई में आएगा रिजल्ट खिलाड़ियों और अन्य छात्रों को मिलेगा बोनस अंक बोर्ड परीक्षा में खिलाड़ियों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और अन्य कैटेगरी के छात्रों को बोनस अंक देने का प्रावधान है। इस बार छात्रों की सूची लोक शिक्षण संचालनालय से मांगी गई है। बोनस अंक की डिटेल- लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई, 127 शिक्षक बाहर किए गए पिछले वर्ष मूल्यांकन में गलतियों के चलते 127 शिक्षकों को डीबार किया गया। मोबाइल फोन बैन किया गया इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सख्त बनाने के लिए मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों के लिए मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। कॉपी जांचने के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश से पहले अपने मोबाइल फोन जमा कराने होंगे। बोर्ड का कहना है कि इससे अनुचित गतिविधियों, पेपर लीक जैसी घटनाओं और सोशल मीडिया पर उत्तरों की गलत तरीके से शेयरिंग को रोका जा सकेगा। निरीक्षण टीम इस नियम का सख्ती से पालन करवाएगी, और उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *